कोटा में दुकानदार की पत्थर से सिर कुचलकर बेरहमी से हत्या

Published On

कोटा (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान में कोटा के छावनी -रामचंद्रपुरा क्षेत्र में ड्राई क्लीनर की दुकान लगाने वाले एक व्यक्ति की अज्ञात बदमाशों ने पत्थर से सिर कुचल कर हत्या कर दी। उसका शव आज सुबह दुकान के बाहर पड़ा मिला। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मूल रूप से कोटा के महावीर नगर के रंगविहार में रहने वाला सुरेश धोबी पिछले करीब 20 साल से अपने परिवार से अलग रहकर छावना- रामचंद्रपुरा में ड्राई क्लीनर की दुकान चलाता था और इसी दुकान में रहता भी था।

कल रात को वह जब दुकान के बाहर सोया हुआ था तब तब अज्ञात लोगों ने सिर पर पत्थर मार कर उसकी हत्या कर दिया। आज सुबह आसपास के लोगों ने जब दुकान के बाहर सुरेश का शव पड़े देखा तो पुलिस को सूचना दी। इसके बाद फॉरेंसिक टीम, डॉग स्कवायड़ के साथ गुमानपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि उसकी हत्या किस वजह से की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts