फंदे पर झूला बीए अंतिम वर्ष का छात्र

Published On

हनुमानगढ़। टाउन पुलिस थाना क्षेत्र के गांव किशनपुरा दिखनादा में 19 साल के एक युवक का शव अपने घर के कमरे में छत्त पर लगे पंखे पर बनाए गए फंदे पर झूलता मिला। गुरुवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप मर्ग दर्ज की है। आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। टाउन थाना के एएसआई रतनलाल मीणा ने बताया कि बुधवार शाम को सूचना मिली कि गांव किशनपुरा दिखनादा के वार्ड 8 में राहुल (19) पुत्र श्रवण कुमार जाट ने अपने घर में बने कमरे में छत्त पर लगे पंखे पर फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली है। शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल के मोर्चरी कक्ष में रखवाया। मृतक बीए अंतिम वर्ष का छात्र था। इस संबंध में मृतक के परिजनों की सूचना पर मर्ग दर्ज कर आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts