Holi 2025: शहर में गूंजने लगी चंग की थाप, होली का जमकर चढऩे लगा रंग

Published On

सांझ ढलते ही रंग-रसिया निकल पड़ते हैं गलियों में

Holi 2025: हनुमानगढ़। जैसे-जैसे होली नजदीक आ रही है उसका असर देखने को मिलने लगा है। जंक्शन और टाउन कस्बे में अब चंग की थाप और उस पर थिरकते लोग साफ देखे जा सकते हैं। टाउन में सबसे प्राचीन भटनेर चंग पार्टी भी अब हर साल की तरह सक्रिय हो चुकी है। भटनेर चंग पार्टी पिछले 39 सालों से फाग महोत्सव का आयोजन करती आ रही है। इस बार भी इस भटनेर चंग पार्टी ने अपना रंग बिखेरना शुरू कर दिया है। भटनेर चंग पार्टी की ओर से हर वर्ष की भांति इस बार भी फाग महोत्सव 2025 का आयोजन किया जा रहा है। Hanumangarh News

सांज ढलते ही फागुन रसिया होली की विशेष पोशाक में आयोजन स्थल नई धानमंडी में एकत्रित होने लगते हैं और सिर पर राजस्थानी पगड़ी पहन कर चंग मंजीरा के साथ सुरीली धमाल गाकर शहर वासियों को हर्सोल्लास से भर देते हैं। भटनेर चंग पार्टी के सदस्य जयचन्द लाहोटी ने बताया कि 1986 से राजस्थान की लोक संस्कृति चंग धमाल कार्यक्रम नई धानमंडी से प्रारंभ किया गया था। इस साल भी चंग धमाल कार्यक्रम उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राजस्थान की यह संस्कृति धीरे-धीरे लुप्त होने की कगार पर है।

विशेषकर युवा पीढ़ी जो इस संस्कृति से कोसों दूर है और नशे में धंसती जा रही है। उसे इस संस्कृति से जोडऩे व लगाव पैदा करने, शकर के अमन-चैन और शांति के मकसद से चंग धमाल कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। उन्होंने बताया कि चंगल धमाल कार्यक्रम महाशिवरात्रि से जारी है जो धुलंडी तक चलेगा। Hanumangarh News

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को मिलेंगे 3000 रुपये अतिरिक्त

About The Author

Related Posts