जिस बुजुर्ग की देखभाल को केयर टेकर के रूप में रखा, उसी के कमरे में लगाई फांसी

Published On

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। जंक्शन की विनय वाटिका के पास स्थित मकान में बुजुर्ग की देखभाल करने के लिए रखे गए अधेड़ उम्र के केयर टेकर ने रात्रि को फांसी लगाकर जान दे दी। केयर टेकर का शव बुधवार सुबह उसी बुजुर्ग के कमरे में फंदे पर झूलता मिला, जिस बुजुर्ग की देखभाल करने के लिए उसे रखा गया था। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया। जंक्शन पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप मर्ग दर्ज की है।

जानकारी के अनुसार बलविन्द्र सिंह अरोड़ा (60) पुत्र सोहनलाल अरोड़ा निवासी सौ फुटी सुरेशिया पिछले कुछ समय से विनय वाटिका के पास स्थित एक घर में रहने वाले परिवार के करीब सौ वर्षीय बुजुर्ग की देखभाल करता था। बलविन्द्र कभी-कभार रात्रि के समय भी बुजुर्ग की देखभाल के लिए उनके घर ही रूक जाता था। वह खुद बीमार रहता था। मंगलवार रात्रि को वह बुजुर्ग के पास उसके कमरे में रूक गया।

बुधवार सुबह परिवार की महिला सदस्य चाय देने के लिए बुजुर्ग के कमरे में गई तो बलविन्द्र सिंह का शव पंखे पर चुन्नी से बनाए गए फंदे पर झूलता देख होश उड़ गए। सूचना पर आसपास के लोगों के अलावा जंक्शन पुलिस थाना के एएसआई दलीपसिंह मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने मृतक के परिजनों की मौजूदगी में शव नीचे उतरवा टाउन के राजकीय जिला चिकित्सालय के मोर्चरी कक्ष में रखवाया। पोस्टमार्टम करवा बलविन्द्र सिंह का शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। इस संबंध में मृतक के पुत्र विकास अरोड़ा की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज की गई है। जांच एएसआई रोहताश कुमार कर रहे हैं। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts