सूने मकान पर चोरों का धावा, जेवरात-नकदी पार

Published On

जंक्शन की भटनेर पिंक सिटी में हुई वारदात | Hanumangarh News

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। जंक्शन की भटनेर पिंक सिटी में रात्रि के समय सूने पड़े मकान को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोरों ने एक लाख रुपए से अधिक की नकदी व सोने के जेवरातों पर हाथ साफ कर दिया। किराए के मकान में रहने वाला मकान मालिक व परिवार के सदस्य वारदात के समय पंजाब गए हुए थे। इस संबंध में जंक्शन पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। Hanumangarh News

पुलिस के अनुसार सुनील कुमार (38) पुत्र सतपाल कुम्हार निवासी ढाणी सीतो गुनो अबोहर जिला फाजिल्का पंजाब ने बताया कि वह हनुमानगढ़ जंक्शन की भटनेर पिंक सिटी में विजय सेठी पुत्र लेखराज सेठी का मकान किराए पर लेकर रह रहा है। वह 25 मार्च को परिवार के सदस्यों के साथ मकान को ताला लगाकर पंजाब चला गया। पीछे से रात्रि को कोई व्यक्ति मकान में घुसकर ताले तोडक़र कमरे में पड़े गुल्लक में से 32 हजार रुपए की नकदी, अलमारी में रखे 90 हजार रुपए की नकदी, दो हाथ घड़ी, करीब दो तौले की सोने की दो अंगूठी सहित अन्य सामान चोरी कर ले गया।

उसने 26 मार्च को सुबह अपना मकान संभाला तो कमरों के ताले टूटे हुए थे एवं सामान बिखरा हुआ था। मकान से सोने के गहने एवं 1 लाख 22 हजार रुपए की नकदी गायब थी। उसने चोरी हुए सामान एवं चोरी करने वाले की काफी तलाश एवं पूछताछ की परन्तु कोई पता नहीं चला। पुलिस ने अज्ञात जने के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल राजकुमार सिहाग के सुपुर्द की है। Hanumangarh News

दबिश देने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर आरोपियों को छुड़ाया

About The Author

Related Posts