126 ग्राम अफीम तस्करी मामले में 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

Published On

एक आरोपी पहले ही भेजा जा चुका न्यायिक अभिरक्षा में

Drugs Smuggler Arrested: हनुमानगढ़। जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नोहर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 126 ग्राम अफीम तस्करी के मामले में वांछित 5 हजार रुपए के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस प्रकरण में पूर्व में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है। पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीना ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थ, हथियार, जुआ-सट्टा व अन्य अपराधों की रोकथाम तथा वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। Hanumangarh News

इसी अभियान के तहत सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में नोहर थाना प्रभारी अजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी राजेन्द्र उर्फ राजू लुहार (38) पुत्र कन्हैयालाल निवासी ढोरिया पीएस निम्बाहेड़ा जिला चित्तौड़गढ़ को गिरफ्तार किया है, जो 2023 में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में वांछित था। उस पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित था।

एसपी के अनुसार, इस मामले में 8 अप्रैल 2023 को गश्त व नाकाबंदी के दौरान कार सवार आरोपी लक्ष्मण सिंह उर्फ रिबु (36) पुत्र बलवंत सिंह उर्फ बल्जी निवासी वार्ड 20, नोहर को 126 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया था, जिसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद से ही राजेन्द्र उर्फ राजू फरार चल रहा था। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक पृथ्वी सिंह, हैड कांस्टेबल विजय व कांस्टेबल विक्रम शामिल रहे। पुलिस की ओर से आरोपी से आगे की पूछताछ की जा रही है तथा मामले में अन्य संभावित कड़ियों की भी जांच जारी है। Hanumangarh News

About The Author

Related Posts