राजगढ में ईंट भट्टा मजदूर तथा अध्यक्ष के खिलाफ ईंट भट्टा मालिकों ने जताया आक्रोश, झूठी शिकायतें कर पैसा हड़पने का लगाया आरोप

Published On

जिला कलेक्टर के नाम एसडीएम को की लिखित शिकायत दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग

सादुलपुर (सच कहूँ/ओमप्रकाश)। Sadulpur News: राजगढ तहसील क्षेत्र के ईंट भट्टा मालिकों ने झूठे मामले ओर झूठी शिकायत कर पैसे हड़पने तथा ईट भट्टों पर मजदूरों को बंधक बनाने, शोषण करने जैसे झूठे आरोप लगाकर ईंट भट्ठा मजदूर यूनियन के अध्यक्ष के खिलाफ मंगलवार को जिला कलेक्टर के नाम एसडीएम को शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। शाम पांच बजे दी जानकारी के अनुसार शिकायत में अध्यक्ष को फर्जी अध्यक्ष बताते हुए अपने दलालों के साथ समूह बनाकर ईंट भट्ठा मालिकों को ब्लैकमेल करने, झूठी शिकायत कर पैसा हड़पने का भी गभीर आरोप लगाया है। इस मौके पर दर्जनों ईंट भट्ठा मालिकों ने मामले में आक्रोश जताते हुए आरोप लगाया है कि ईंट भट्टा यूनियन का एक व्यक्ति फर्जी अध्यक्ष बना हुआ है। Sadulpur News

ओर अपने दलालों के साथ समूह बनाकर ईंट भट्टा मालिकों को ब्लैकमेल ओर झूठी शिकायत कर रुपए हड़पने का काम करने का आरोप लगाया है। दिनांक 20 जून 2025 को जयपुर संभाग ईंट भट्ठा मजदूर यूनियन के लेटर पैड पर श्रीराम ईंट उद्योग जनाऊ खारी गांव ईंट भट्टा मालिक के खिलाफ की गई शिकायत की जांच में विभाग के अधिकारियों ने मामले को झूठा पाया, जांच में अधिकारियों ने साफ सुथरा हिसाब, सरकार के द्वारा दिए गए निर्देशों की पालना के साथ-साथ हिसाब कर लेबर को घर भेजना पाया। मौके पर विभाग द्वारा जांच में ईंट भट्टे पर कोई बंधवा मजदूर नहीं मिला। शिकायत में बताया की तहसील क्षेत्र में लगभग पांच दर्जन से अधिकईंट भट्ठा उद्योग लगे हुए हैं। अनेक प्रकार के रोजगार ईंट भट्टा मालिकों की ओर से दिया जा रहा है। Sadulpur News

शिकायत में बताया कि समय-समय पर यूनियन अध्यक्ष की ओर से फर्जी झूठे मुकदमें करवाना, अनेक ईंट भट्टों पर झूठे मुकदमे कर श्रमिकों को बंधक बनाने, पैसा नहीं देने और शोषण करने के झूठी शिकायत देकर पैसा हड़पने का काम करने का आरोप है। शिकायत में बताया कि अनेक ईंट भट्टो पर ईंट मालिकों की राशि हड़पकर मजदूरों को सीजन के बीच में भगा ले जाते हैं। जिसके कारण ईंट भट्टो के मालिकों को अनेक प्रकार का नुकसान होता है। तथा झूठे मुकदमें करने के कारण ईट भट्टा मालिकों की इज्जत के साथ भी खिलवाड़ करने का आरोप है। शिकायत में फर्जी यूनियन के अध्यक्ष तथा फर्जी जमादार के द्वारा किए जा रहे झूठे मुकदमें की जांच कर नियमानुसार दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें:– सीएम योगी ने सीईएल के स्थापना दिवस समारोह में की शिरकत, जिले में पहले डाटा सेंटर का किया शिलान्यास

About The Author

Related Posts