भाकियू नेता ने भाई पर फर्जी मुकदमा दर्ज करने का लगाया आरोप

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा के युवा जिलाध्यक्ष तसव्वर ने अपने भाई के विरुद्ध फर्जी मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाते हुए एसडीएम को शिकायती-पत्र दिया है। पत्र में मामले की जांच कराकर उचित कार्यवाही किये जाने की मांग की गई है। Kairana News

गांव गोगवान निवासी तसव्वर ने सोमवार को तहसील मुख्यालय पर पहुंचकर सम्पूर्ण समाधान दिवस में मौजूद एसडीएम कैराना निधि भारद्वाज को एक शिकायती-पत्र दिया है। आरोप है कि कुछ पुलिसकर्मी उसके भाई से व्यक्तिगत रंजिश रखते है और इसी कारण उसे झूठे मुकदमे में फंसा दिया गया है। आगे बताया कि जिस दिन उसके भाई के खिलाफ मामला दर्ज किया गया, वह उस दिन गांव में ही मौजूद था।

इसकी पुष्टि सीसीटीवी फुटेज से हो सकती है, लेकिन इसके बावजूद पुलिस ने उसे फर्जी तरीके से मुकदमे में फंसा दिया। तसव्वर ने कहा कि इस कार्रवाई से उसके परिवार को मानसिक और सामाजिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पत्र में एसडीएम से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर सच्चाई सामने लाने और न्याय दिलाने की मांग की है। वहीं, एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। Kairana News

यह भी पढ़ें:– ईद पर नमाजियों को ईदगाह जाने से रोकने का आरोप, शिकायत

About The Author

Related Posts