दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या

Published On

नई दिल्ली (एजेंसी)। दिल्ली पुलिस के अम्बेडकर थाने में तैनात हेड कांस्टेबल Head Constable Ram Avtar की अज्ञात व्यक्तियों ने जैतपुर इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी है।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि यह घटना मंगलवार की रात करीब 11 बजे की है। हेड कांस्टेबल राम अवतार दक्षिण दिल्ली के अम्बेडकर पुलिस थाने में तैनात था। वह रात के समय जैतपुर में अपने घर के निकट दुकान पर जा रहा था। राम अवतार रात को करीब आठ बजे अपनी ड्यूटी कर घर लौटा था। हेड कांस्टेबल को तुरंत नजदीक के अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। राम अवतार 2003 में दिल्ली पुलिस में शामिल हुआ था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts