Barabanki Accident: ट्रक और अर्टिगा की आमने-सामने की भीषण टक्कर, चार की मौत, सीएम योगी ने शोक व्यक्त किया

Published On

बाराबंकी (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जनपद के रामनगर क्षेत्र में सोमवार को एक दुखद सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें ट्रक और एक अर्टिगा कार की आमने-सामने टक्कर में चार लोगों की मृत्यु हो गई और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अर्टिगा वाहन में सवार लोग कानपुर से गोंडा की ओर जा रहे थे। रास्ते में रामनगर के निकट अचानक एक ट्रक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में तीन पुरुषों तथा एक महिला की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि दो बच्चे और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक बालक की आयु लगभग 10 वर्ष तथा दूसरे की 9 वर्ष बताई जा रही है। Barabanki Accident News

सूचना पाकर स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रामनगर पहुंचाया गया। वहाँ से प्राथमिक उपचार के पश्चात उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। मृतकों के शवों को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।

इस दुखद घटना पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी वक्तव्य में बताया गया कि मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है तथा घायलों के समुचित उपचार के निर्देश जिलाधिकारी को दिए हैं। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की है।

हाल ही की अन्य सड़क दुर्घटनाएं | Barabanki Accident News

गौरतलब है कि 31 मई को बुलंदशहर जनपद में भी एक सड़क दुर्घटना में तीन व्यक्तियों की मृत्यु हो गई थी। नेशनल हाईवे पर एक इको वाहन और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में यह हादसा हुआ। उसी दिन, हरदोई जिले के मझिला थाना क्षेत्र के कुसुमा गाँव में एक बारातियों की कार खाई में गिरने से पांच लोगों की मृत्यु हुई थी, जिनमें एक मासूम बालक भी शामिल था। यह दुर्घटना तब हुई जब शादी संपन्न कर बारात लौट रही थी और एक कार अनियंत्रित होकर गहरे खड्ड में जा गिरी। इस हादसे में छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। Barabanki Accident News

Manipur Flood Updates: मणिपुर में 1,300 से ज्यादा लोगों को बचाया, सेना का राहत कार्य जारी

About The Author

Related Posts