लोनी : पुलिस मुठभेड़ में दो वांछित गौ तस्कर गिरफ्तार

Published On

गाजियाबाद(सच कहूँ/रविन्द्र सिंह)। गाजियाबाद पुलिस कमिशनरेट के थाना लोनी पुलिस ने भी चिरोड़ी नहर पर ग्राम सिखरानी तिराहे के पास मुठभेड़ के दौरान 2 गौ वांछित तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से अवैध हथियार और बाइक बरामद की है।

क्या बोले एसीपी लोनी

एसीपी लोनी रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि थाना लोनी पुलिस टीम रात्रि में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान चिरोड़ी नहर पर ग्राम सिकरानी तिराहे पर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग दौरान अचानक एक लाल बाईक पर सवार दो लोगो को पुलिस ने चेकिंग के लिए रुकने का इशारा किया तो पुलिस से बचने के लिए लाल बाइक सवार अपनी बाइक को तेजी से पीछे मोड़कर भागने लगे।जिसके बाद पुलिस टीम ने भाग रहे बाइक सवारों का पीछा किया तो उनकी बाइक फिसल कर गिर गई। इसी दौरान बाइक पर सवार दोनों व्यक्तियों ने पुलिस टीम गोली चला दी ।और फायर करते हुए भागने लगे। पुलिस ने भी अपनी सुरक्षा करते हुए फायर किया।

जवाबी कार्यवाही में दोनो बाइक सवार पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। जिसके बाद दोनो को गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। एसीपी लोनी ने बताया कि पुलिस पूछताछ में पकड़े गए युवकों ने अपना नाम सलमान पुत्र अय्यूब निवासी ग्राम बिलौचपुरा थाना सिंघावली अहीर बागपत और दूसरे ने साजिद पुत्र सज्जाद उस्मानपुर थाना जहागीराबाद जनपद बुलंदशहर व हाल पता मोहल्ला मुस्तफाबाद लोनी बताया है। पुलिस के अनुसार दोनों अभियुक्तगण थाना लोनी से गोकशी के मुकदमे में वांच्छित है। और फिलहाल दोनो के आपराधिक इतिहास के बारे में गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts