‘मेरा आंगन, मेरी हरियाली’ के तहत किया पौधारोपण

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज)। Mera Aangan Meri Hariyali: नगर पालिका परिषद कैराना द्वारा कस्बे में कई स्थानों पर ‘मेरा आंगन, मेरी हरियाली, कार्यक्रम के तहत पौधारोपण किया गया। गुरुवार को नगर पालिका परिषद कैराना के अध्यक्ष शमशाद अहमद अंसारी व अधिशासी अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे एसडीएम कैराना स्वप्निल कुमार यादव के संयुक्त निर्देशन में कस्बे के शामली रोड पर स्थित जलकल संस्थान परिसर नलकूप संख्या-01, मोहल्ला आलकलां, इकरामपुरा व बेगमपुरा में पौधरोपण किया गया। Kairana News

इस दौरान करीब 50 पौधे रोपित किए गए। साथ ही, लोगो को भावी पीढ़ी के जीवन की खातिर पौधरोपण एवं पेड़ संरक्षण के लिए आगे आने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन के डीपीएम आशीष गंगवार, ब्रांड एंबेसडर संजीव कुमार, पालिका लिपिक मोहम्मद असलम तथा पालिकाकर्मी राजकुमार व इंतजार अब्बासी आदि मौजूद रहे। Kairana News

यह भी पढ़ें:– Fire: कलायत में कार में आग लगने से व्यक्ति जिंदा जला, मृतक बालू का पूर्व सरपंच

About The Author

Related Posts