नर्सिंग छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने वाला आरोपी युवक आया पुलिस की गिरफ्त में, भेजा जेल

Published On

बुलन्दशहर/औरंगाबाद (सच कहूँ/कपिल देव इन्सां)। Aurangabad News: डी एन कॉलेज औरंगाबाद में नर्सिंग छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। छेड़छाड़ के साथ अश्लील हरकतें करने तथा विरोध करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने वाले अभियुक्त विपिन कुमार पुत्र रौदास निवासी बकौरा को थाना पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। Bulandshahr News

पुलिस ने मुखबिर से सही सूचना प्राप्त होने पर की उचित कार्यवाही। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ डी एन कॉलेज औरंगाबाद में नर्सिंग की 19 वर्षीय छात्रा ने छेड़छाड़ करने अश्लील हरकतें करने और मारपीट कर जान से मार डालने की धमकी दिए जाने की लिखित तहरीर दी थी। बंदी बनाये गये अभियुक्त विपिन को जेल भेजा गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि महिलाओं के प्रति होने वाले अपराध और अपराधियों से सख्ती से निपटा जायेगा। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। Bulandshahr News

यह भी पढ़ें:– पत्रकारों के सहयोग से होता है मज़बूत राष्ट्र का निर्माण – मा. ऋषिपाल सिंह

About The Author

Related Posts