प्रियंका वाड्रा भी कोरोना पॉजिटिव

Published On

नई दिल्ली (एजेंसी)। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी कोरोना की चपेट में आ गई हैं। उन्होंने खुद ट्वीट करके इस संबंध में जानकारी दी है। ट्वीट में उन्होंने लिखा कि हल्के लक्षण के साथ वह कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं। सभी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मैंने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है। मैं उन लोगों से अनुरोध करूंगी जो मेरे संपर्क में आए हैं, वे सभी आवश्यक सावधानी बरतें। बता दें कि प्रियंका गांधी से पूर्व कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी भी कोरोना संक्रमित हो गई हैं। कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ये जानकारी दी थी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts