गनोली में समग्र ग्राम विकास का कार्यक्रम ग्राम गौरव उत्सव के रूप में मनाया गया

Published On

लोनी। (सच कहूँ न्यूज) लोनी ग्राम गनोली में समग्र ग्राम विकास का कार्यक्रम ग्राम गौरव उत्सव के रूप में मनाया गया जिसके आयोजक समग्र ग्राम विकास ग्राम विकास समिति व प्रांत सह संयोजक नरेंद्र व जिला संयोजक अमित कुमार व समस्त जिला खंड टीम रही कार्यक्रम के अध्यक्ष बाबा बुधराम सिंह ने किया। इस दौरान ग्राम विकास के प्रांत संयोजक राजकुमार ने अपने विचार रखते हुए कहा कि जब तक गायों की सेवा हम सब नहीं करेंगे तब तक हम दुखी रहेंगे, गांवों के विकास जब तक नहीं होगा तब तक देश का विकास नहीं हो सकता क्योंकि गांव से ही देश की खुशहाली का रास्ता निकलता है।

हमें अपने पुराने खेल अपनी पुरानी परंपरा अपनी सनातन संस्कृति को जब तक नहीं अपनाएंगे तब तक हम अखंड भारत का सपना नहीं साकार कर सकते वही प्रांत प्रचारक अनिल जी ने कहा संस्कृति को बचाने के लिए वीर हकीकत राय ने अपने प्राण त्यागे गुरु गोविंद सिंह ने अपनी जान लगा दी भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस आजाद जैसे वीरो ने इस देश को और संस्कृति को बचाने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी हम हमेशा सर्व समाज सर्व धर्म की रक्षा की बात करते हैं वही गांव के होनहार बच्चों, प्रगतिशील किसानो व पशुपालको को सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रवीण, मुनीश मनीष , राकेश गुप्ता कोमल प्रमुख, कुलदीप प्रधान, विधायक नंदकिशोर गुर्जर सोनू नागेश हातम प्रधान, रविंद्र जी अजीत जी सतीश जी, अनूप बैँसला, अशोक ठेकेदार सहित सैंकड़ों ग्रामवासी मौजूद रहे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts