छात्र-छात्राओं को निःशुल्क वितरित किया पाठ्यक्रम

Published On

कैराना। (सच कहूँ न्यूज) प्राथमिक विद्यालय बुच्चाखेड़ी-2  (Buchcha Kheri) में अध्ययनरत कक्षा चार व पांच के छात्र-छात्राओं को शासन से प्राप्त पाठ्यक्रम निःशुल्क वितरित किया गया।

गुरुवार को क्षेत्र के गांव बुच्चाखेड़ी में स्थित प्राथमिक विद्यालय संख्या दो में अध्ययनरत कक्षा चार व पांच के छात्र-छात्राओं को प्रदेश के शिक्षा विभाग से प्राप्त पाठ्यक्रम में शामिल सभी विषयों की पुस्तकें वितरित की गई। (Kairana) पाठ्यक्रम की पुस्तकें प्राप्त करके नौनिहालों के चेहरे खुशी से खिल गए। प्रधानाध्यापक बृजेश कुमार ने बताया कि दोनों कक्षाओं के करीब 60 छात्र-छात्राओं को समस्त विषयों की पुस्तकें निःशुल्क वितरित की गई है। उन्होंने बताया कि शासन से शेष कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए भी पाठ्यक्रम शीघ्र प्राप्त होने की संभावना है, जिसे प्राप्त होते ही वितरित कर दिया जाएगा। इस दौरान सहायक अध्यापक प्रदीप शेरवाल, संगीता देवी, कविता देवी, पूर्व प्रधानाध्यापक ब्रह्मपाल, राजीव, सरोज, महेन्द्री आदि उपस्थित रहे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts