Greater Noida: निर्माणाधीन बेसमेंट की दीवार गिरी, तीन मजदूरों की मौत, मची अफरा-तफरी

Published On

ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक-1 थाना क्षेत्र में स्थित एक निजी कंपनी आसरा प्राइवेट लिमिटेड के बेसमेंट में गुरुवार को निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। निर्माणाधीन दीवार के अचानक गिर जाने से पांच मजदूर मलबे में दब गए। हादसे में तीन मजदूरों की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हैं जिनका इलाज जारी है। Greater Noida News

हादसे की जानकारी मिलते ही ईकोटेक-1 और कासना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को तत्काल एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां तीन मजदूरों — दो महिलाएं और एक पुरुष — ने दम तोड़ दिया। घायल दो पुरुषों की स्थिति अब स्थिर बताई जा रही है। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, किंतु पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखी।

मृतकों की पहचान निम्न रूप से हुई है: अनीता (32 वर्ष), पत्नी कालका प्रसाद, निवासी ग्राम सिरसी, थाना खन्ना, जिला महोबा, मालती (34 वर्ष), पत्नी पुष्पेंद्र, निवासी मकरबई, जिला महोबा, पुष्पेंद्र (40 वर्ष), पुत्र झल्लू, निवासी मकरबई, जिला महोबा। घायल मजदूरों के नाम हैं: धीरेंद्र कुमार (32 वर्ष), पुत्र धर्मपाल, निवासी ग्राम ननोरा, थाना श्रीनगर, जिला महोबा, उमेश (35 वर्ष), पुत्र हरिकेश, निवासी ककोड़, जिला बुलंदशहर।

हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। प्रारंभिक जांच में निर्माण कार्य में गंभीर लापरवाही की बात सामने आ रही है। पुलिस ने निर्माण कार्य की जिम्मेदारी संभाल रहे ठेकेदार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर कड़ी कार्रवाई का संकेत दिया है। जांच जारी है। Greater Noida News

About The Author

Related Posts