चोरी की बाइक चला रहे दो गिरफ्तार, जेल रवाना

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवकों पर हरियाणा से चोरी हुई बाइक इस्तेमाल करने का आरोप है। पुलिस ने दोनों युवकों को जेल भेज दिया है। रविवार को एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार चोरी आदि की घटनाओं में लिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कस्बे की इमामगेट चौकी प्रभारी एसआई गौरव चौहान, कांस्टेबल उधमसिंह व भानु कुमार के साथ में नगर के कांधला-कैराना मार्ग पर चेकिंग कर रहे थे। Kairana News

इसी दौरान पुलिस टीम ने बाइक सवार दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार कर लिया, जिनके कब्जे से चोरी की बाइक बरामद हुई। पकड़े गए युवकों ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम व पता अंकित चौहान निवासी ग्राम डुन्डूखेड़ा थाना कांधला व आशीष शर्मा निवासी ग्राम अधमी थाना सनौली खुर्द जनपद पानीपत हरियाणा बताया। युवकों से बरामद बाइक पानीपत के चांदनी बाग थानाक्षेत्र से चोरी हुई है, जिसका अभियोग स्थानीय थाने में पंजीकृत है। पुलिस ने दोनों युवकों के विरुद्ध सम्बंधित धाराओं के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत करके उन्हें जेल भेज दिया है। Kairana News

यह भी पढ़ें:– हरियाणा राज्यसभा चुनाव: क्रॉस-वोटिंग विवाद ने लिया पारिवारिक मोड़, बेटे ने पिता से तोड़ा रिश्ता

About The Author

Related Posts