उत्तराखंड ने कर्मचारियों और शिक्षकों को दिया दीपावली गिफ्ट, डीए में वृद्धि और बोनस भी दिया

Published On

देहरादून (एजेंसी)। Dehradun News: उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने राज्य के कर्मचारियों और शिक्षकों को दीपावली की सौगात दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को राज्य कर्मियों के महंगाई भत्ते (डीए) में 3 प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा की है। इसके साथ ही कर्मचारियों और अधिकारियों को बोनस देने का भी फैसला लिया गया है। सरकार के इस निर्णय से राज्य के ढाई लाख से अधिक कर्मचारी और शिक्षक लाभान्वित होंगे।

अब राज्य कर्मचारियों का डीए 55 प्रतिशत से बढ़ाकर 58 प्रतिशत कर दिया गया है। कर्मचारियों को जुलाई से अक्टूबर 2025 तक के बढ़े हुए भत्ते का भुगतान किया जाएगा। सरकार ने घोषणा की है कि 4,800 ग्रेड पे तक के कर्मचारियों को दीपावली बोनस मिलेगा। बोनस की अधिकतम सीमा 7,000 रुपए तय की गई है। वहीं, दैनिक वेतन भोगी और कैजुअल श्रेणी के कर्मचारियों को कुछ शर्तों के साथ 1,200 रुपए तक का बोनस दिया जाएगा। Dehradun News

यह भी पढ़ें:– Haryana: दीपावली से पहले हरियाणा के बेरोजगारों के लिए सीएम सैनी ने कर दिया बड़ा ऐलान, जल्द निकलेगी…

About The Author

Related Posts