हमसे जुड़े

Follow us

11.5 C
Chandigarh
Sunday, January 18, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान सुरेश जांगिड़...

    सुरेश जांगिड़ चुने गए राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील के उपशाखा अध्यक्ष

    Hanumangarh News
    सुरेश जांगिड़ चुने गए राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील के उपशाखा अध्यक्ष

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील (Rajasthan Teachers Association) उप शाखा की बैठक गुरुवार को टाउन के सेंट्रल पार्क में रखी गई। बैठक की शुरुआत में शहीद भगतसिंह की जयंती के उपलक्ष्य में पुष्प अर्पित कर शहीद को याद किया गया और उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। Hanumangarh News

    उप शाखा की बैठक सम्पन्न | Hanumangarh News

    तत्पश्चात उपशाखा की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। इसमें कुलवंत सिंह को सभा अध्यक्ष, सुरेश जांगिड़ को उपशाखा अध्यक्ष, सुखचरण को मंत्री, अशोक कुमार को कोषाध्यक्ष, ओम ईश्वर बठला को प्रचार मंत्री, राजकमल शर्मा को प्रवक्ता, कविता राजपूत को महिला मंत्री, कन्हैया लाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सोहन लाल यादव को उपाध्यक्ष, रोहित कुक्कड़ को संगठन मंत्री, अजय कुमार बिश्नोई को प्रबोधक प्रतिनिधि, सुनीता चौधरी को संयुक्त महिला मंत्री, हरप्रीत सिंह को संयुक्त मंत्री व मनोज कूकना को उपसभा अध्यक्ष मनोनीत किया गया। Hanumangarh News

    चुनाव पर्यवेक्षक रामलुभाया तिन्ना व चुनाव अधिकारी ओमप्रकाश नांदेवाल रहे। रामलुभाया तिन्ना ने नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलवाई। चुनाव सम्पन्न होने के उपरांत 13-14 अक्टूबर को जिला शैक्षिक सम्मेलन जंक्शन के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में रखने का प्रस्ताव रखा गया। सम्मेलन पर चर्चा करते हुए शिक्षकों से अधिक से अधिक संख्या में जिला शैक्षिक सम्मेलन में पहुंचने का आह्वान किया गया। Hanumangarh News

    यह भी पढ़ें:– 1 क्विंटल 47 किलोग्राम पोस्त बरामद, एचएस सहित चार युवक गिरफ्तार

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here