हमसे जुड़े

Follow us

22.8 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान ट्रक ने मारी ...

    ट्रक ने मारी कार में टक्कर, थानाधिकारी सहित 5 की मौत

    Death, Truck, Car, Bike, Injured, Accident, Rajasthan

    अजमेर (सच कहूँ न्यूज)। जिला स्थित ब्यावर में रविवार सुबह बर थाना क्षेत्र के झाला की चौकी के समीप एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। इससे कार में सवार जोधपुर के थानाधिकारी सहित 4 लोग और एक बाइक सवार की मौत हो गई। घटना के मुताबिक अजमेर से जोधपुर की और जा रहे थानाधिकारी सहित 5 लोग झाला की चौकी के समीप से गुजर रहे थे।

    दो लोगों ने मौके पर तोड़ा दम

    उसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी, जिसके कारण कार असंतुलित होकर डिवाइडर से टकराई और उल्टी दिशा में जाकर पलट गई। इस दौरान सामने से आ रहा बाइक सवार भी कार से टकरा गया, जिसके कारण उसकी भी मौत हो गई। घटना के दौरान कार के पलटने के कारण उसमे सवार दो अन्य लोगों ने मौके पर दम तोड़ दिया।

    वहीं उसमें सवार जोधपुर के थानाधिकारी राम चौधरी व उनका ड्राइवर गंभीर घायल हो गए। दोनों घायलों को अमृतकौर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान दोनों ने भी दम तोड़ दिया। उधर बर थाना पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच शुरू की वहीं अमृतकौर में थानाधिकारी की मौत की सूचना पर पाली ग्रामीण एएसपी गोविंद सिंह व ब्यावर डिप्टी छग सिंह ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।