हमसे जुड़े

Follow us

18.7 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home देश प्रयागराज सड़...

    प्रयागराज सड़क दुर्घटना में कार सवार दो लोगों की मृत्यु, चार घायल

    Road Accident

    प्रयागराज  (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के हंड़िया क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में कार सवार दो लोगों की मृत्यु हो गयी जबकि अन्य चार गंभीर रुप से घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि वाराणसी से प्रयागराज की तरफ जा रही कार की गुरुवार देर रात हंडिया थाना क्षेत्र के उपरदहा में डीसीएम से टकरा गई। हादसे में कार सवार सभी छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डाक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद डीसीएम चालक फरार हो गया। उन्होंने बताया कि घायलों की स्थिति गंभीर है और वह अभी कुछ बताने की हालत में नहीं हैं।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।