रक्तदान करके युवाओं ने बचाई महिला की जान

Published On

फतेहाबाद (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा दी जा रही पाक पवित्र शिक्षाओं का अनुसरण करते हुए फतेहाबाद की साध-संगत ने रक्तदान करके मानवता का परिचय दिया। जानकारी देते हुए ब्लॉक जिम्मेवार लक्ष्मण अरोड़ा इन्सां ने बताया कि फतेहाबाद के संजीवनी अस्पताल में भर्ती महिला को इलाज के दौरान रक्तदान की जरूरत पड़ी।

जब इस बारे में जिम्मवारों को पता चला तो उन्होंने मोहित, रोहित, बंटी को अस्पताल में भेजा जहां इलाज करवा रही महिला को तीन यूनिट रक्तदान कर उसकी जान बचाई गई। लक्ष्मण दास अरोड़ा ने बताया कि सुमन रानी पत्नी विनोद कुमार निवासी भोडिया खेडा को इलाज के दौरान रक्त की जरूरत पड़ी। जब इस बारे में साध-संगत को पता चला तो रक्तदान किया। रक्त मिलने पर महिला के परिजनों ने पूज्य गुरु जी आभार प्रकट किया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts