हमसे जुड़े

Follow us

13.6 C
Chandigarh
Tuesday, February 24, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा कभी तेरे चरणन...

    कभी तेरे चरणन न छोड़ेंगे हम, चाहे ये मन करे लाखों सितम्…

    Ambala Namcharcha
    • Ambala Namcharcha

    • ब्लॉक केसरी, मिठ्ठापुर, मोहड़ा की नामचर्चा में उमड़ी साध-संगत

    • -कविराजों ने पवित्र ग्रंथों के माध्यम किया गुरु महिमा का गुणगान

    अंबाला (सच कहूँ न्यूज)। रविवार को ब्लॉक केसरी, मिठ्ठापुर, मोहड़ा की नामचर्चा (Ambala Namcharcha ) केसरी ब्लॉक के नामचर्चा घर में संपन्न हुई। नामचर्चा का शुभारंभ ब्लॉक भंगीदास राजकुमार इन्सां ने पावन नारा ‘‘धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा’’ बोलकर किया। जिसके बाद कविराजों ने विनती भजन के साथ रामनाम का गुणगान किया।

    नामचर्चा में कविराजों ने कभी तेरे चरणन न छोड़ेंगे हम, चाहे ये मन करे लाखों सितम्…,बंदे वोही जगत में काम के सतगुरु जो हैं दीवानें तेरे नाम के…पाया है जब से सतगुरु तेरे चरणों में ठिकाना, हुआ तेरा ही दीवाना…सतगुरु बिन कभी समझ ना पाते, पाखंड से कभी निकल ना पाते…इत्यादि भजन बोलकर ‘सतगुरु’ का गुणगान किया।

    नामचर्चा के दौरान पूज्य गुरु जी के भजन ‘नित दिवाली’ 10 मिलीयन से ज्यादा पार करने के खुशी में साध-संगत ने बधाई दी। इस दौरान ब्लॉक भंगीदास ने साध-संगत को संबोधित करते हुए कहाकि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा चलाए जा रहे मानवता भलाई कार्यों में साध-संगत बढ़-चढ़कर भाग ले रही है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here