हमसे जुड़े

Follow us

23.7 C
Chandigarh
Friday, March 6, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा अंजलि मिस फेय...

    अंजलि मिस फेयरवेल व रवीना मिस ब्यूटीफुल का मिला पुरस्कार

    Kharkhoda News
    Kharkhoda News: अंजलि मिस फेयरवेल व रवीना मिस ब्यूटीफुल का मिला पुरस्कार

    खरखौदा (सच कहूं/हेमंत कुमार)। Kharkhoda News: स्थानीय कन्या महाविद्यालय में प्राचार्य वीरेंद्र दहिया की अध्यक्षता में एम कॉम फाइनल ईयर व बी.कॉम तृतीय वर्ष, वाणिज्य संकाय की छात्राओं का विदाई समारोह का आयोजन किया गया। एम कॉम फाइनल ईयर एव बी. कॉम द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने अंतिम वर्ष की छात्राओं को रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति के साथ विदाई पार्टी दी। इस अवसर पर प्राचार्य वीरेंद्र कुमार दहिया ने छात्राओं को विदाई समारोह पर भविष्य में सफलता की बधाई दी और ही कहा कि महाविद्यालय से जाने के बाद भी छात्राएं अपने जीवन में निरंतर आगे बढ़ती रहें और अपने लक्ष्य को प्राप्त करते हुए खुशहाल जीवन व्यतीत करें। Kharkhoda News

    डॉ दर्शना ने कहा की भविष्य में सभी विद्यार्थी अपने करियर में सफलता प्राप्त करे lइस विदाई पार्टी में जूनियर छात्राओं ने अपनी सीनियर्स के लिए कैटवॉक, एक दूसरे के प्रति अनुकूलता और प्रश्नोत्तर जैसे राउंड रखें lइसके आधार पर बेस्ट का चुनाव किया गया l पार्टी में एम कॉम से मिस फेयरवेल अंजलि , मिस ब्यूटीफ़ुल रवीना ,मिस ऑलराउंडर किरण ,मिस टैलेंटेड रीना को चुना गयाl बी कॉम से मिस फ़ेयरवेल मुस्कान, मिस ब्यूटीफ़ुल आँचल , मिस ऑलराउंडर निकिता रही ।निर्णायक मंडल की भूमिका में सविता, अनिता और पूनम रही। Kharkhoda News

    यह भी पढ़ें:– बच्चों ने ली शपथ, जन्मदिन पर लगाएंगे पौधे

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here