हमसे जुड़े

Follow us

30.1 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा भाजपा उम्मीदव...

    भाजपा उम्मीदवार कंवरपाल गुर्जर के जगाधरी रोड शो में उमड़ा हजारों का जनसैलाब, जगाधरी शहर हुआ भगवामय

    Yamunanagar News
    Khizrabad News: भाजपा उम्मीदवार कंवरपाल गुर्जर के जगाधरी रोड शो में उमड़ा हजारों का जनसैलाब, जगाधरी शहर हुआ भगवामय

    खिजराबाद (सच कहूं/राजेन्द्र कुमार)। Khizrabad News: भाजपा उम्मीदवार कंवरपाल गुर्जर ने जगाधरी शहर में श्री नगर खेड़े जी महाराज के चरणों में नतमस्तक होकर आशीर्वाद लिया व शहरवासियों के सुख समृद्धि के लिए पूजा अर्चना की जगाधरी शहर के रोड़ शो में हजारों की संख्या में महिलाओं ने भी हिस्सा लिया जगाधरी शहर में भाजपा के कंवरपाल गुर्जर का जलवा 10 साल बाद भी बरकरार, लोगों ने घरों से व दुकानों से जगह-जगह रोड़ शो पर फूल बरसाए जगाधरी विधानसभा चुनाव के मतदान में सिर्फ दो दिन बचे हैं, और भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार कंवरपाल गुर्जर ने एक जगाधरी विधानसभा क्षेत्र में एक बार फिर अपनी लोकप्रियता का ज़ोरदार प्रदर्शन किया है। जगाधरी से भाजपा उम्मीदवार कंवरपाल गुर्जर के समर्थन में आयोजित भव्य पैदल रोड शो ने जगाधरी शहर में भाजपा की राजनीतिक ताकत को और मजबूत कर दिया है। Yamunanagar News

    भव्य रोड शो में उमड़ा हजारों का जनसैलाब

    इस रोड शो में हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे, जिन्होंने कंवरपाल गुर्जर के साथ मिलकर भाजपा की नीतियों और उपलब्धियों का जिक्र किया। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने भाषण में भाजपा की सरकार की 10 साल की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए जनता से समर्थन की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा विकास और समर्पण के साथ काम किया है।

    संगठित शक्ति प्रदर्शन | Yamunanagar News

    रोड शो में हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, समर्थक व आमजन शामिल हुए, जिन्होंने भारत माता की जय ,जय हिन्द, मोदी मोदी, जय श्रीराम के नारे लगाते हुए भाजपा के प्रति अपना समर्थन जाहिर किया। जगाधरी शहर में निकले इस शो ने पूरे जगाधरी शहर में धूम मचा दी, जहां हर तरफ भाजपा के झंडे लहराते दिखे। जगाधरी शहर के लोगों ने भी इस मौके पर कहा कि यह केवल चुनावी रोड़ शौ नहीं, बल्कि भाजपा के कंवरपाल के प्रति जनता के अपार प्यार , सहयोग समर्थन व आर्शीवाद का प्रतीक है।

    कंवरपाल गुर्जर है भाजपा की स्थायी पहचान

    10 सालों बाद भी भाजपा के कंवरपाल गुर्जर की पहचान जगाधरी विधानसभा क्षेत्र में लोकप्रिय बनी हुई है। भाजपा ने पिछले एक दशक में विकास के कई आयामों को छुआ है, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, और बुनियादी ढांचे में सुधार शामिल है। ऐसे में, जगाधरी शहर के सफल रोड शो ने स्पष्ट कर दिया है कि भाजपा के कंवरपाल गुर्जर लोकप्रियता में अपने विपक्षी उम्मीदवारों से बहुत आगे है व इस बात से विपक्षियों पार्टियों के खेमें में जबरदस्त खलबली मची हुई है।

    जगाधरी शहर का यह रोड शो आने वाले चुनावों में भाजपा की रणनीति का हिस्सा है। पार्टी इस चुनाव में अपनी जीत को सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। भाजपा के कंवरपाल गुर्जर ने इस अवसर पर कहा कि जनता के समर्थन से वह अपने क्षेत्र की समस्याओं को सुलझाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जगाधरी शहर के इस भव्य रोड शो ने भाजपा उम्मीदवार कंवरपाल गुर्जर के प्रति जनता के उत्साह उमंग को बढ़ाया है। Yamunanagar News

    यह भी पढ़ें:– विधानसभा चुनाव को लेकर धारा 163 लागू

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here