हमसे जुड़े

Follow us

22.5 C
Chandigarh
Friday, March 27, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी शिखर शिक्षा स...

    शिखर शिक्षा सदन के बच्चों ने मातृ दिवस पर बनाए सुन्दर कार्ड

    Miranpur News
    Miranpur News: शिखर शिक्षा सदन के बच्चों ने मातृ दिवस पर बनाए सुन्दर कार्ड

    मीरापुर (सच कहूं/कोमल प्रजापति)। Mother’s Day: शिखर शिक्षा सदन सीनियर सेकेंडरी स्कूल मीरापुर में आज मातृ दिवस बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। छात्राओं अनम बतूल, आयत जेहरा, और अवनी ने माँ के लिए बहुत सुंदर गीत गाकर प्रस्तुति दी। प्री प्राइमरी की छात्रा रूही और विधि ने माँ के लिए कविता प्रस्तुत की।कक्षा 9 की छात्रा तिथि शर्मा ने मां के लिए बहुत ही शानदार भाषण दिया और साथ ही साथ एक बहुत ही सुंदर कविता अपनी माँ को समर्पित की।अन्य कई विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार की प्रस्तुतियाँ दीं। Miranpur News

    प्राइमरी कक्षाओं के नन्हे मुन्ने बच्चों ने कई गानों पर नृत्य प्रस्तुत किया।विद्यालय में कक्षा एक से बारह के छात्रों के लिए मातृ दिवस पर अपनी माँ को समर्पित कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बहुत ही सुंदर और मनमोहक कार्ड बनाए, जिन्हें देखकर सभी मोहित हो गए। Miranpur News

    अंत में विद्यालय में सभी शिक्षिकाएं जो माँ भी है को विद्यालय प्रबंधन की ओर से सम्मानित किया गया।प्रधानाचार्य पुनीत राजपूत ने सभी विद्यार्थियों को अपनी माँ के साथ-साथ दूसरों की माँ का भी सम्मान करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय अध्यक्ष सुशील कुमार शर्मा और निदेशक राजेश शर्मा ने सभी बच्चों को मातृ दिवस की शुभकामनाएं दी। इस कार्यक्रम में राशि अरोड़ा, बुलबुल चौधरी, सृष्टि चौधरी, आदि ने अपना विशेष योगदान दिया। Miranpur News

    यह भी पढ़ें:– High Cholesterol: नाइट में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर शरीर देता हैं ये संकेत, बीच-बीच में खुलती रहती हैं नींद

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here