हमसे जुड़े

Follow us

15.8 C
Chandigarh
Monday, February 16, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा सीएम फ्लाइंग ...

    सीएम फ्लाइंग ने राजौंद नगर पालिका में की छापेमारी

    CM Flying Raid

    10 बजे तक नहीं पहुंचे कार्यालय में अधिकारी

    • 70 फीसदी अधिकारी व कर्मचारी मिले गैर हाजिर

    कैथल (सच कहूँ न्यूज)। वीरवार सुबह करीब 9 बजे सीएम फ्लाइंग ने राजौंद नगर पालिका में छापेमारी की। टीम सुबह 9 बजे से पहले पालिका पहुंच गई। साढ़े 10 बजे तक कर्मियों के पालिका में पहुंचने का इंतजार किया। 13 में से 4 कर्मचारी ही कार्यालय में पहुंचे। यानी 70 फीसदी कर्मचारी गैर हाजिर मिले। जिनकी सीएम ने रिपोट तैयार की है। जिसे ऊपर भेजा जाएगा। सीएम फ्लाइंग टीम के डीएसपी रविंद्र कुमार ने बताया कि पिछले लंबे समय से सरकार के पास नगर निगम, नगर परिषद् व नगर पालिकाओं में अव्यवस्था की शिकायतें आ रही थी। जिस पर संज्ञान लेते हुए प्रदेशभर में कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। इसी प्रक्रिया के तहत नगर पालिका राजौंद में छापेमारी की गई।

    यह भी पढ़ें:– अवैध खनन खनन पर नकेल, 6 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

    सुबह जब टीम नगर पालिका में पहुंची तो यहां पर मात्र 4 अधिकारी-कर्मचारी मिले। डीएसपी बताया कि नगर पालिका राजौंद में 13 का स्टाफ है। मौके पर 4 की उपस्थित मिले। काफी समय इंतजार के बाद भी दूसरे कर्मचारी नहीं पहुंचे। ऐसे में 9 अधिकारी गैर-हाजिर मिले। यानी 70 फीसदी स्टाफ अनुपस्थित रहा। इनकी रिपोट बनाकर भेजी जाएगी। आदेश के अनुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। समय-समय पर ऐसी कार्रवाई होती रहेगी।

    कैथल, सीवन का है अतिरिक्त चार्ज: नरेंद्र

    नगर पालिका सचिव नरेंद्र ने बताया कि उनके पास कैथल, सीवन का अतिरिक्त चार्ज है। वीरवार सुबह से ही नगर परिषद् कैथल में ड्यूटी कर रहे हैं। सीएम फ्लाइंग के पहुंचने की सूचना मिली है। जो भी मैसेज आएगा, उसका जवाब देंगे। दूसरे अधिकारी व कर्मचारी ड्यूटी पर क्यों नहीं पहुंचे ये तो वहीं बता सकते हैं। वो दूसरे के बारे में कुछ नहीं कह सकते।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here