हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा प्रदेश में टि...

    प्रदेश में टिड्डी दल से निपटने के पूरे इंतजाम : कृषि मंत्री

    Grasshopper Group

    चिंताजनक। कोरोना काल में किसानों के सिर पर बड़ी मुसीबत

    (Grasshopper Group)

    भिवानी (सच कहूँ/इन्द्रवेश दुहन)। शनिवार रात को जैसे ही पता चला कि टिड्डी दल ने भिवानी की ओर हमला कर दिया है। कृषि मंत्री जे.पी. दलाल देर रात लोहारू व अन्य इलाकों में अधिकारियों के साथ पहुंचे। अधिकारियों ने फायर ब्रिगेड की गाड़ी में दवाई भरकर टिड्डियों को मारने का अभियान चलाया। कृषि मंत्री ने कहा कि सुबह तक 50 प्रतिशत से ज्यादा टिड्डियां मार दी थीं।  उन्होंने कहा कि इस वर्ष किसानों को टिड्डी दल से चौकन्ना रहना होगा। अधिकारियों ने भी किसानों के साथ सोशल मीडिया के ग्रुप बनाए हैं और किसानों को चेतावनी देते रहे हैं।

    बोले-किसानों का नहीं होने देंगे नुकसान, डीसी स्वयं जाकर लेंगे किसानों से रिपोर्ट

    • जेपी दलाल ने कहा कि किसी भी किसान को परेशान होने की जरूरत नहीं है।
    • नुकसान की भरपाई के लिए डीसी को मुख्यमंत्री ने आदेश दिए हैं।
    • डीसी स्वयं जाकर मौके का मुआयना करेंगे।
    • उन्होंने बताया कि अफ्रीका से पाकिस्तान होकर ये टिड्डी दल हरियाणा में आया है
    • और हवा के साथ यह अपना रास्ता बदल लेता है।
    • किसानों को चौकन्ना रहने की आवश्यकता है।
    • टिड्डी दल दिखे तो तुरंत शोर करके उसे भगाया जा सकता है।

    कृषि मंत्री ने टिड्डी मारने की दवाई में पानी की रिपोर्ट मिलने पर कहा कि 34 लॉट मंगवाए थे। उसका बाकयदा टेंडर हुआ था। 4 लॉट संदेह के घेरे में है। उस कंपनी को ब्लैक लिस्ट किया गया है और साथ ही उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश भी दिए गए हैं।

    बेरोजगारी संबंधी दावा गलत

    कृषि मंत्री ने हाल ही में रोजगार से संबंधित रिपोर्ट में हरियाणा बेरोजगारी में नंबर वन पर होने पर सफाई देते हुए कहा कि हरियाणा में ऐसी स्थिति नहीं है। (Grasshopper Group) उन्होंने कहा कि ऐसा जरूर संभव है कि किसी को 50 हजार की नौकरी मिलनी चाहिए थी, उसे 35 हजार की नौकरी मिली हो। उन्होंने कहा कि हरियाणा में केवल हरियाणा के ही नहीं बल्कि दूसरे प्रदेश के लोग भी रोजगार के लिए आते हैं।

    बरोदा चुनाव भाजपा जीतेगी (Grasshopper Group)

    बरोदा उपचुनाव पर भी जेपी दलाल ने कहा कि कांग्रेस का काम केवल बोलना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने पूरे प्रदेश का विकास करवाया है। उन्होंने कहा कि बरोदा उपचुनाव में कांग्रेस देख भी लेगी कि किस प्रकार मुख्यमंत्री की नीतियों को देखते हुए लोग उनकी पार्टी को वोट देंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा का कोई भी कार्यकर्ता इस चुनाव को आसानी से जितने में सक्षम है। कृषि मंत्री ने प्रदेश अध्यक्ष के मामले में भी बोलते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष बारे में शीर्ष नेतृत्व ने फैसला लेना है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।