हमसे जुड़े

Follow us

12.2 C
Chandigarh
Sunday, February 15, 2026
More
    Home देश कांग्रेस सांस...

    कांग्रेस सांसद के सम्मान में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ स्थगित

    punjab

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज) । पंजाब से बड़ी खबर सामने आ रही है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जालंधर से कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह का निधन हो गया। बताया जा रहा है कि सांसद को हार्ट अटैक आया है। इसी कारण से एक बार भारत जोड़ो यात्रा रोक दी गई है।

    कांग्रेस सांसद के सम्मान में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ स्थगित

    कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन पर उनके सम्मान में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को शनिवार को एक दिन के लिए स्थगित कर दिया गया। कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा को 24 घंटे के लिए जालंधर के सांसद संतोख सिंह चौधरी के आकस्मिक निधन पर स्थगित किया गया है। अब यात्रा कल दोपहर बाद जालंधर के खालसा कॉलेज मैदान से शुरू होगी। इससे पहले रमेश ने ट्वीट कर जानकारी दी, “जालंधर से 76 वर्षीय कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी का आज सुबह भारत जोड़ो यात्रा के दौरान अचानक दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। हम उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।” उन्होंने बताया था कि इस वजह से यात्रा कार्यक्रम स्थगित किया जा सकता है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here