सभी वयस्कों को निशुल्क लगेगा कोविड का बूस्टर टीका

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। केंद्र सरकार ने कोरोना महामारी से निपटने के प्रयास तेज करते हुए देश में सभी वयस्क नागरिकों को कोविड टीके की ह्यबूस्टर डोजह्ण निशुल्क देने की घोषणा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को यहां हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इस आशय के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया।

बैठक के बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी देते हुए बताया कि देश में आजादी के 75 वें वर्ष का महोत्सव चल रहा है। इस अवसर पर यह फैसला किया गया है कि 15 जुलाई से देश में 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों को कोविड टीके की बूस्टर डोज निशुल्क दी जाएगी। यह अभियान 15 जुलाई से अगले 75 दिन तक चलेगा।

उन्होंने बताया कि इससे देश में 18 वर्ष से 60 वर्ष के आयु वर्ग की 80 करोड़ से अधिक आबादी को लाभ होगा। गौरतलब है कि कोरोना योद्धाओं और वरिष्ठ नागरिकों को पहले से कोविड का बूस्टर टीका निशुल्क दिया जा रहा है। पात्र लाभार्थियों को कोविड का बूस्टर टीका पिछले टीके के छह माह के अंतराल पर दिया जा सकता है। इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि आज सुबह सात बजे तक 199 करोड़ 12 लाख 79 हजार 10 टीके दिये जा चुके हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts