हमसे जुड़े

Follow us

34.8 C
Chandigarh
Thursday, March 5, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा हरियाणा के पू...

    हरियाणा के पूर्व मंत्री जगदीश नेहरा का निधन

    Jagdish Nehra

    सरसा (सुनील वर्मा)। हरियाणा के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व केबिनेट मंत्री चौधरी जगदीश नेहरा का बुधवार सुबह आठ बजे एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 84 वर्ष के थे और पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। नेहरा का हिसार के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा जहां आज सुबह आठ बजे उनका निधन हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार उनका पार्थिव शरीर दो बजे सिरसा पहुंचेगा जहाँ एक घंटा अंतिम दर्शन के लिए रख जाएगा। उनका अंतिम संस्कार आज शाम चार बजे रानिया हलके के गांव भागसर स्थित उनके फार्म हाउस पर किया जाएगा।

    जगदीश नेहरा के निधन पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री कुमारी सैलजा, वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश चोपड़ा, सुरेंद्र भाटिया, डॉ. आरएस सांगवान, सुरेंद्र सिंह वेदवाला, सहीराम सहारण, अजायब सिंह सेठी सहित विभिन्न दलों के नेताओं, सामाजिक व धार्मिक संगठनों के सदस्यों ने शोक व्यक्त किया है। कुमारी सैलजा ने अपने शोक संदेश में लिखा है-मेरे पिताजी चौधरी दलबीर सिंह जी के समय से हमारे पारिवारिक मित्र रहे हरियाणा कांग्रेस के मजबूत स्तंभ पूर्व मंत्री जगदीश नेहरा जी के निधन की खबर से मन व्यथित है। उन्होंने हमेशा किसान वर्ग के हितों व जनसेवा को सर्वोपरि रखा। उनकी कमी हमेशा खलेगी।

    वह दो बार रोड़़ी विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए और दोनों बार हरियाणा सरकार में 10 वर्षों तक मंत्री रहे। उन्होंने मंत्री रहते हुए शिक्षा, जनस्वास्थ्य, पशुपालन एवं डेयरी विकास, सिंचाई व संसदीय कार्य विभागों का कार्यभार संभाला। उन्होंने पुस्तक लेखन का काम भी किया। उनके द्वारा मेरी विदेश यात्रा, मेरी यूरोप व अमेरिका यात्रा, मेरी पाक यात्रा, कोरिया यात्रा, यादों के झरोखे से नामक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here