हमसे जुड़े

Follow us

23.9 C
Chandigarh
Thursday, March 26, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी किरयाना व्याप...

    किरयाना व्यापारी पर बरसाए लाठी-डंडे, वीडियो वायरल

    Kairana News
    Kairana News : किरयाना व्यापारी पर बरसाए लाठी-डंडे, वीडियो वायरल

    कैराना (सच कहूँ न्यूज)। Video Viral News: किरयाना व्यापारी पर लाठी-डंडे बरसाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। सोमवार को किरयाना व्यापारी पर लाठी-डंडे बरसाए जाने का एक वीडियों सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। वीडियो कोतवाली क्षेत्र के गांव गंदराऊ का बताया जा रहा है। Kairana News

    37 सेकेंड के वायरल वीडियो में कुछ लोग हाथों में लाठी-डंडे लेकर परचून की दुकान में घुसते हुए नजर आ रहे है, जिसके बाद वहां मौजूद किरयाना व्यापारी पर जमकर लाठियां बरसाई जा रही है। दुकान में रखे सामान को भी लाठियां बरसाकर तोड़ा जा रहा है। वहीं, कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र सिंह कसाना का कहना है कि वायरल वीडियो उनके संज्ञान में आया है। मामले में मुस्तफा निवासी ग्राम गंदराऊ की तहरीर पर पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– किसान आज संघर्ष के दौर से गुजर रहा, संगठित होकर इस लड़ाई को जीता जा सकता है: चौ राकेश टिकैत

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here