जन्मदिन पर डेरा श्रद्धालु ने किया रक्तदान

Published On

सरसा। (सच कहूँ/मलकीत सिंह) डेरा सच्चा सौदा, सरसा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए डेरा अनुयायी मानवता भलाई कार्यों में नित नये आयाम छू रहे है। मिली जानकारी के अनुसार डेरा सच्चा सौदा, सरसा में लंगर समिति के जिम्मेवार बलदेव सिंह इन्सां उर्फ काला लांगरी ने अपने जन्मदिन की खुशी में शाह सतनाम जी स्पेशेलिटी अस्पताल, सरसा में स्थित पूज्य बापू मग्घर सिंह जी इंटरनेशनल ब्लड बैंक में रक्तदान कर इंसानियत का फर्ज निभाया। बता दें कि डेरा श्रद्धालु जिम्मेवार काला लांगरी ने 65वीं बार रक्तदान किया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts