सचखंडवासी डॉ. राजेश इन्सां की पार्थिव देह मेडिकल रिसर्च हेतु दान

Published On

सोनीपत (सच कहूँ न्यूज)। डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी न सिर्फ जीते जी बल्कि इस दुनिया से रूख्सत होने के बाद भी इन्सानियत की काम आते हैं। इसी क्रम में डेरा सच्चा सौदा के कर्मठ सेवादार डॉ. राजेश इन्सां निवासी गाँव मलिकपुर, ब्लॉक बहालगढ़, जिला सोनीपत (हरियाणा) की पार्थिव देह मेडिकल रिसर्च हेतु ब्राह्मणवास मेडिकल कॉलेज, रोहतक को दान की गई। जानकारी के अनुसार राजेश इन्सां गत दिवस अपनी स्वांसों रूपी पूंजी पूर्ण कर कुल मालिक के चरणों में सचखंड जा विराजे।

उनके परिवार ने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षा पर चलते हुए सचखंडवासी डॉ. राजेश इन्सां की पार्थिव देह मेडिकल रिसर्च हेतु ब्राह्मणवास मेडिकल कॉलेज, रोहतक को दान कर दी। इस मौके पर बड़ी संख्या में साध-संगत ने सचखंडवासी डॉ. राजेश इन्सां को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर शरीरदानी डॉ. राजेश इन्सां के परिवार के सदस्य, सभी ब्लॉकों के सेवादार, शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग के सेवादार भाई-बहनों सहित साध-संगत मौजूद रही। बता दें कि डॉ. राजेश इन्सां ने ब्लॉक में 7 मैंबर के रूप में बेहतरीन सेवा निभाई। उन्हें जब भी मौका मिलता वे सेवा में हमेशा आगे रहते थे। वे अपने अंतिम स्वांस तक पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां पर दृढ़ विश्वास के साथ मानवता की सेवा और राम नाम के सुमिरन में तल्लीन रहे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts