भीषण गर्मी में बिहार की साध-संगत ने कर दिया कमाल, रेल यात्रियों ने कहा, वाह क्या बात है….

Published On

Bihar News: पटना (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा से इस भीषण गर्मी में बिहार की साध संगत ने मिलकर दानापुर स्टेशन पटना पर ठंडे मीठे पानी की छबील लगाकर राहगीरों की प्यास बुझाई। सेवादारों द्वारा यह छबील 9 जून रविवार सुबह 11 बजे से शाम 4 :30 बजे तक लगाया गया।

इस छबील का आनंद रेल यात्रियों के साथ साथ रेल कर्मचारियों ने भी लिया और सभी ने भूरी भूरी प्रशंसा भी की। इस कार्य से प्रभावित होकर गुरु जी के बारे में अधिक जानकारी जानने के लिए उत्सुकता भी जताई। इस मौके पर85 मैंबर भाई रामासरे, उपेंद्र फोजी, गणपत, अशोक फौजी, 85 मैंबर बहन विभा इन्सां, डॉ. लोकेश इन्सां, डॉ. ज्योति इन्सां,  शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर फोर्स के सेवादारों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

About The Author

Related Posts