राधिका ने खूनदान कर मनाया 18वां जन्मदिन

Published On

हरिद्वार। मानवता भलाई में हमेशा अग्रणी रहने वाले डेरा सच्चा सौदा (Blood Donating) अनुयायी पूज्य गुरू संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा अनुसार अपने हर त्यौहार, खुशी के हर मौके पर मानवता हित में कोई न कोई मानवता हितैषी कार्य करते रहते हैं। अपने गुरू की शिक्षाओं पर फूल चढ़ाते हुए साध-संगत 157 मानवता भलाई के कार्यों में लगी रहती है। मौका था राधिका के 18 वें जन्मदिन का। इस खुशी के मौके पर राधिका ने माँ गंगे ब्लड बैंक, जगजीतपुर, हरिद्वार में अपने 18 वें जन्मदिन पर खूनदान किया और जरूरतमंद बच्चों को खाने-पीने का सामान भी वितरित किया। माँ गंगे ब्लड बैंक, जगजीतपुर द्वारा पूज्य गुरू व उनकी दी गई शिक्षाओं की काफी सराहना की गई। इस मौके पर नीरज शर्मा इंसा, शालिनी शर्मा इंसा, तनु इंसान आदि मौजूद रहे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts