23 जरूरतमंद परिवारों को बांटा राशन
कैथल (सच कहूँ / वर्मा )। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा पर चलते हुए पावन गुरूगद्दीनशीनी एवं परोपकार माह की खुशी में स्थानीय साध-संगत ने शाह सतनाम जी राम-ए-खुशबू आश्रम में 23 जरूरतमंद परिवारों को एक माह का राशन वितरित किया। इस अवसर पर 45 मैंबर, 15 मैंबर, ब्लॉक भंगीदास और सुजान बहनों सहित साध-संगत उपस्थित रही।
45 मैंबर खरैती लाल इन्सां, सुशील इन्सां क्योडक, करनैल इन्सां आदि ने बताया कि पूज्य गुरु जी की शिक्षा पर चलते हुए निरंतर मानवता भलाई के 135 कार्य कर रही है। उसी के चलते हर महीने कैथल में साध-संगत जरूरतमंदों को नि:शुल्क राशन देती है। उसी के तहत 23 जरूरतमंद पविारों को एक-एक महीने का राशन वितरित किया गया। राशन किट पाकर सभी जरूरतमंद परिवारों ने साध संगत व पूज्य गुरु जी का तहेदिल से धन्यवाद किया।
माता विमला इन्सां की पुण्यतिथि पर 7 जरूरतमंद परिवारों को दिया राशन
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube पर फॉलो करें।