शाह सतनाम जी नगर ने भट्ठा-मजदूरों की मदद के लिए फिर आया आगे

Published On
  • नशे सहित सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने के लिए किया प्रेरित
  • खाद्य सामग्री के साथ-साथ गर्भवतियों को दिया पौष्टिक आहार

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरु संत डा. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पाक-पवित्र शिक्षाओं पर चलते हुए डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत पूजनीय परम पिता शाह सतनाम जी महाराज के पावन एमएसजी महा रहमोकर्म माह की खुशी में निरंतर 152 मानवता भलाई कार्यों में जुटी हुई है। इसी कड़ी में सोमवार को शाह सतनाम जी नगर की साध-संगत ने निकटवर्ती गांव गुड़ियाखेड़ा स्थित इंट-भट्ठों पर जाकर जरूरतमंद महिलाओं, पुरुषों व बच्चों को खाद्य सामग्री वितरित की।

इसके अलावा डेप्थ मुहिम के तहत उन्हें नशा सहित अन्य सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। वहीं मानवता भलाई कार्यों के तहत दो गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार की किटें दी गई। छोटे बच्चों व महिलाओं को मौसम के मुताबिक वस्त्र व जूते भी दिए गए। इस अवसर पर सुजान बहन आशा इन्सां, प्रभा इन्सां, मंजू इन्सां सहित काफी संख्या में महिला श्रद्धालु मौजूद रही और इस सेवा कार्य में अपना सहयोग दिया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts