हमसे जुड़े

Follow us

28.9 C
Chandigarh
Wednesday, February 25, 2026
More
    Home रंगमंच राजस्थान पर्य...

    राजस्थान पर्यटन व आधुनिक सिनेमा का संगम आईफा : दिया कुमारी

    Jaipur News

    IIFA 2025: (गुरजंट सिंह धालीवाल: जयपुर, सच कहूं न्यूज)। भारत का राजस्थान राज्य अपने आप में ऐतिहासिक धरोहर, नैसर्गिक सौंदर्य और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से परिपूर्ण पर्यटन के सभी आवश्यक तत्वों को समेटे हुए है। टूरिज्म विभाग के प्रतिनिधि ने कहा कि राजस्थान सरकार प्रदेश में पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है इसी के तहत सरकार का उद्देश्य इसे एक पसंदीदा पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित करना है, जिससे न केवल पर्यटकों को बेहतरीन अनुभव मिले, बल्कि स्थानीय समुदाय के लिए आजीविका के अवसर भी सृजित हों। इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में 8 और 9 मार्च को जयपुर में IIFA 2025 का आयोजन किया जा रहा है।

    फिल्म पर्यटन नीति को किया जाएगा और सरल: IIFA 2025

    Jaipur News

    राजस्थान की उपमुख्यमंत्री व पर्यटन मंत्री दिया कुमारी का कहना है कि राज्य की फिल्म पर्यटन प्रोत्साहन नीति को और सरल बनाया जा रहा है। इससे पर्यटन और फिल्म उद्योग दोनों क्षेत्रों को बढ़ावा मिलेगा। उनका मानना है कि आईफा-2025 से राजस्थान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी और यहां फिल्मों की शूटिंग्स में भी बढ़ोतरी होगी। दिया कुमारी के अनुसार राजस्थान में आईफा का आयोजन आधुनिक सिनेमा के संगम का एक महत्वपूर्ण अध्याय साबित होगा। इससे न केवल पर्यटन को नई दिशा मिलेगी, बल्कि यह आयोजन राजस्थान की सांस्कृतिक और आर्थिक स्थिति को भी मजबूती प्रदान करेगा।

    सिनेमा और पर्यटन का गहरा संबंध

    JAIPUR NEWS

    पर्यटन सचिव रवि जैन के अनुसार, यह आयोजन राजस्थान पर्यटन के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने बताया कि सिनेमा और पर्यटन का गहरा संबंध है, क्योंकि फिल्में किसी स्थान की छवि को व्यापक दर्शकों तक पहुंचाने का प्रभावशाली माध्यम होती हैं। आईफा के जरिए राजस्थान की सिनेमाई छवि और मजबूत होगी, जिससे यह राज्य फिल्म शूटिंग और सिने-पर्यटन के लिए और अधिक आकर्षक बन सकेगा। राजस्थान पहले से ही फिल्मों की पसंदीदा शूटिंग लोकेशन रहा है। इसका बेहतरीन उदाहरण 1974 में सत्यजीत रे द्वारा बनाई गई फिल्म ‘सोनार केल्ला’ है। यह फिल्म जैसलमेर के प्रसिद्ध किले पर आधारित थी और पुनर्जन्म तथा रहस्य जैसे तत्वों को अपने साथ समेटे हुए थी।

    मेगा इवेंट से स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा

    Jaipur News

    आयुक्त पर्यटन विजयपाल सिंह का कहना है कि राज्य सरकार फिल्म टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं बना रही है। इनमें ऐतिहासिक स्थलों पर विशेष फिल्म शूटिंग सुविधाएं, फिल्म प्रेमियों के लिए विशेष टूर पैकेज और स्थानीय कलाकारों को मंच देने जैसी पहलें शामिल हैं।

    सिंह के अनुसार आईफा 2025 से न केवल फिल्म उद्योग को बल्कि स्थानीय पर्यटन, व्यवसायों और सांस्कृतिक आयोजनों को भी बढ़ावा मिलेगा। इस मेगा इवेंट के दौरान हजारों फिल्म प्रेमी, मीडिया प्रतिनिधि और पर्यटक जयपुर का रुख करेंगे, जिससे होटल, रेस्तरां, हस्तशिल्प उद्योग और परिवहन सेवाओं को सीधा लाभ मिलेगा।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here