हमसे जुड़े

Follow us

18.3 C
Chandigarh
Thursday, February 26, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा डेरा अनुयायी ...

    डेरा अनुयायी व शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैलफेयर संगठन के एक और सदस्य नें किया डेरा सच्चा सौदा का नाम रोशन

    Karnal News
    Karnal News: डेरा अनुयायी व शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैलफेयर संगठन के एक और सदस्य नें किया डेरा सच्चा सौदा का नाम रोशन

    पूरे एशिया में सबसे ज्यादा रक्तदान शिविर लगाने के लिए कपिल किशोर इन्सां का नाम एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ

    करनाल (सच कहूँ न्यूज़)। Asia Book Of Records: पूरे एशिया में सबसे ज्यादा रक्तदान शिविर लगाने के लिए डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केंद्र के शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर संगठन के सदस्य कपिल किशोर इन्सां का नाम एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ है। आज 3 अक्टूबर को फरीदाबाद में एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा आयोजित इंटरनेशनल कन्वोकेशन ऑफ रिकॉर्ड होल्डर्स के कार्यक्रम में उन्हें सम्मानित किया गया। कपिल किशोर इंसां ने बताया कि डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केंद्र सिरसा के पूजनीय संत डॉ गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा से उनके द्वारा पिछले 12 सालों में अब तक 227 रक्तदान शिविरों के माध्यम से 23,786 यूनिट ब्लड विभिन्न सरकारी ब्लड बैंको को दिया जा चुका है इसके लिए उनका नाम एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ है। Karnal News

    कपिल खुद भी 78 बार रक्तदान कर चुके है,यही नहीं उनकी पत्नी रूबी अग्रवाल भी 41 बार रक्तदान कर चकी है,अब उनका पुत्र सिद्धार्थ अग्रवाल भी 18 वर्ष का होने के बाद 3 बार रक्तदान कर चुका है। निस्वार्थ सेवा भाव देखते हुए हजारों युवा उनके साथ जुड़ चुके है रक्तदाताओं की भारी भरकम टीम के चलते जिले के सरकारी ब्लड बैंकों में कभी भी रक्त की कमी नही रहती। अभी कुछ दिन पहले उनका नाम सबसे ज्यादा रक्तदान शिविर लगाने के लिए इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ था,वर्ष 2018-19 और 2020-21 में पूरे जिले में सबसे ज्यादा रक्तदान करवाने के लिए दो बार हरियाणा के राज्यपाल से स्मानित हो चुके है। इसके अलावा शहर की सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं ने भी बहुत बार उन्हे सम्मानित किया है। Karnal News

    कपिल किशोर इंसां ने बताया कि शुरुआत में काफी परेशानियां झेलनी पड़ती थी जो धीरे धीरे दूर हो गई। पिछले दो तीन सालों में कैंपों की संख्या बड़ कर लगभग 50 कैंप प्रति वर्ष पहुंच चुकी है उन्होंने कहा कि बेशक ये सम्मान उन्हें मिला हो लेकिन वास्तव में ये सम्मान इन सभी रक्तदाताओं का है जो पिछले कई सालों से उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहते हैं और उनके एक बार कहने से किसी भी मरीज के लिए रक्तदान कर देते हैं उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य है कि सरकारी ब्लड बैंकों में रक्त की कमी न हो जिला रेडक्रास सोसायटी के सचिव कुलबीर मालिक ने कहा कि कपिल किशोर के प्रयासों के परिणाम स्वरूप ही करनाल में रक्त की कमी नहीं होती। वे अपने कैंपों को पूरे साल इस तरह लगाते हैं कि ब्लड बैंको में किसी भी समय रक्त की कमी न रहे। Karnal News

    पूजजीय संत डॉ गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा – कपिल इंसां

    कपिल इंसां नें बताया की पूजजीय संत डॉ गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा से ही उन्होंने सबसे पहले खूनदान करना शुरू किया और बाद मै अपने सहयोगियों के साथ खूनदान केम्प लगाना शुरू किया। उन्होंने बताया की वह अपने गुरूजी की प्रेरणा से रक्तदान के अलावा भी वे लगभग हर सामाजिक कार्यों को बड़ चढ़ कर करते हैं जैसे पर्यावरण संरक्षण के लिए फलदार और छायादार पौधे लगाना,लोगों को नशों और मसाहार से दूर रहने के लिए प्रेरित करना,सड़क हादसों में घायल व्यक्तियों की मदद करना,कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के लिए हर संभव प्रयास करना इत्यादि।

    यह भी पढ़ें:– World Animal Day: पूज्य गुरु जी की प्रेरणा से पशुओं की सेवा के लिए भी तत्पर हैं डेरा श्रद्धालु

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here