हमसे जुड़े

Follow us

13.6 C
Chandigarh
Monday, February 23, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा पानीपत में फं...

    पानीपत में फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, मायके ने कहा एक लाख रुपए न देने की वजह से मार डाला

    Dowry Case

    पानीपत (सन्नी कथूरिया)। पानीपत शहर की नलवा कॉलोनी में 26 वर्षीय विवाहित दहेज की बाली चढ़ गई। ससुराल पक्ष द्वारा दीपा को बार बार दहेज की डिमांड के चलते प्रताड़ित किया जाता था। ओर मारने से पहले भी उससे एक लाख रुपए की डिमांड की जा रही थी। परिजनों का आरोप है कि वह ससुराल पक्ष की डिमांड पूरी नही कर पाए जिसके चलते ससुराल पक्ष के लोगो द्वारा उनकी बेटी फांसी का फंदे पर लटकाकर मार डाला।

    मृतिका दीपा की दो साल पहले ही नलवा कॉलोनी में शादी हुई थी ओर 25 नवंबर को उसकी सालगिरह थी। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ आईपीसी की धारा 304-बी के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। मृतिका के चाचा ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी 26 वर्षीय भतीजी दीपा की शादी करीब 2 साल पहले मोनू निवासी नलवा कॉलोनी, पानीपत के साथ हुई थी।

    क्या है मामला

    शादी के बाद से ही ससुरालियों ने दीपा को दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। दीपा का पति मोनू दहेज के लिए अक्सर मारपीट करता था और परेशान करता रहता था। करीब 6 महीने पहले भी दीपा घर से 50 हजार रुपए लेकर गई थी और अपने पति मोनू को दिए थे। इसके कुछ दिनों बाद तक तो दीपक को ठीक रखा लेकिन फिर रुपयों की मांग की जाने लगी 23 नवंबर को मोनू ने 1 लाख की मांग रखी।

    मायका पक्ष इस मांग को पूरा न कर सका। जिसके फांसी देकर मोत के घाट उतार दिया। फिलहाल पुलिस ने दीप के परिजनों की शिकायत पर पति के खिलाफ मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौप आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जांच अधिकारी राजबीर सिंह का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है जप भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here