हमसे जुड़े

Follow us

18.7 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा दो युवकों की ...

    दो युवकों की गोली मारकर हत्या

    Murder, Shoot, Crime, Police, Field, Haryana

    हत्या कर खेतों में फैंके गए शव, मौके पर पहुंचे आला अधिकारी

    रेवाड़ी (सच कहूँ न्यूज)। मंगलवार को रंजिश के चलते दो युवकों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया और उनके शव रेवाड़ी के रामगढ़ रोड स्थित हनुमान मंदिर के पीछे खेत में फैंक दिया गया। डबल मर्डर की इस वारदात ने क्षेत्र में व पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है। डीएसपी से लेकर तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। अभी हत्यारों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। किंतु शुरूआती जांच में एक गैंग के कुछ सदस्यों के नाम इस वारदात में सामने आए हैं।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार सदर पुलिस को मंगलवार की शाम 6:30 बजे सूचना मिली की रामगढ़-भगवानपुर रोड पर हनुमान मंदिर के पीछे दो लोगों की लाश पड़ी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। लाशों को देखकर पुलिस के भी होश उड़ गए। दोनों के शरीर पर तीन-तीन गोलियां मारी गई थीं। जिनमें एक-एक गोली कनपटी पर लगी थी। पुलिस ने तुरंत आला अधिकारियों को सूचित किया। इसके बाद मौके पर पुलिस व ग्रामीणों को जमावड़ा लग गया। मृतकों की पहचान मूलरूप से यूपी के रहने वाले व हाल उत्तम नगर निवासी 28 वर्षीय पंकज उर्फ बिट्टू व वाल्मीकि बस्ती रेवाड़ी निवासी 40 वर्षीय विजय के रूप में हुई है।

    शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

    पंकज शहर के उत्तम नगर में किराए पर रहता था। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे मृतक विजय के भाई राजू ने रेवाड़ी की एक गैंग के कुछ बदमाशों पर हत्या का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि उक्त गैंग के बदमाशों ने करीब एक साल पहले उनके साथ मारपीट भी की थी। फिलहाल सदर पुलिस मामले की जांच कर रही है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

    डीएसपी गजेन्द्र कुमार ने बताया कि वारदात रंजिश का परिणाम लगती है। दोनों मृतकों की पहचान हो चुकी है और इनके परिजनों से बातचीत कर तथ्य जुटाए जा रहे हैं। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा और आरोपी भी गिरफ्त में होंगे।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।