मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया

Published On

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के तोंगपाल थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार दिया, जिस पर तीन लाख रुपयों का इनाम घोषित था। पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने बताया कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान जिला पुलिस के दल के साथ कल तोंगपाल थाना क्षेत्र के ग्राम दामनकोंटा क्षेत्र में गश्त करने गए थे। इसी दौरान पुलिस को पहाड़ी पर कुछ माओवादी नक्सलियों के होने की सूचना मिली। शाम को घेराबंदी के दौरान नक्सलियों ने पुलिस पर गोलीबारी की। दोनों ओर से एक घंटे तक गोलीबारी हुई, जिसमें नक्सली कमांडर महादेवन मारा गया, जिस पर तीन लाख रूपए का इनाम था। सिन्हा ने बताया कि सर्चिंग के दौरान घटनास्थल से 315 बोर रायफल, जिलेटिन, वायरलेस सेट, पिटठू बैग आदि सामान मिला है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts