हमसे जुड़े

Follow us

23.3 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी  महंगाई : लगा...

     महंगाई : लगातार बढ़ रहे पैट्रोल-डीजल के दाम

    Petrol Diesel Price

    बिजनेस डेस्कः देश में पैट्रोल-डीजल की कीमत लगातार बढ़कर आज 2 महीने के ऊपरी स्तर तक पहुंच गई हैं। दिल्ली में आज पैट्रोल की कीमत 10 पैसे बढ़कर 77.23 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई जो 8 जून के बाद सबसे अधिक भाव है। डीजल भी 14 पैसे महंगा होकर 68.71 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली में पैट्रोल की कीमत 77.23 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई है। मुंबई में यह 84.67 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में लिए 80.18 रुपए प्रति लीटर और चेन्नई में यह 80.23 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।

    शहर पैट्रोल की कीमतें (रुपए में)

    • दिल्ली             — 77.23
    • मुंबई                —84.67
    • कोलकाता         —80.18
    • चेन्नई             — 80.23

    डीजल की कीमतें

    वहीं, डीजल की बात करें, तो दिल्ली में यह 68.71 रुपए प्रति लीटर हो गया है। मुंबई में इसकी कीमत 72.94 रुपए, कोलकाता में 71.55 रुपए और चेन्नई में 72.57 रुपए प्रति लीटर डीजल मिल रहा है।

    शहर डीजल की कीमतें (रुपए में)

    • दिल्ली           – 68.71
    • मुंबई              –72.94
    • कोलकाता      –71.55
    • चेन्नई            –72.57

    पंजाब में पैट्रोल की कीमतें

    वहीं पंजाब की बात करें तो यहां जालंधर में आज पैट्रोल 82.44 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। बाकी शहरों की बात करे तो अमृतसर में पैट्रोल 83 रुपए, लुधियाना में 82.86 रुपए और पटियाला में 82.81 रुपए के दाम पर बिक रहा है।

    शहर पैट्रोल की कीमतें (रुपए में)

    • जालंधर            –82.44
    • अमृतसर           –83.00
    • लुधियाना         –82.86
    • पटियाला        –82.81

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें