हमसे जुड़े

Follow us

18.7 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान राजस्थान: थान...

    राजस्थान: थाना प्रभारी सहित दो पुलिसकर्मियों की हत्या

    Fatehpur Sikri

    फतेहपुर क्षेत्र में बदमाशों ने गोली मारकर की हत्या | Fatehpur Sikri

    सीकर(सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान में सीकर जिले के फतेहपुर (Fatehpur Sikri)क्षेत्र में बदमाशों ने फतेहपुर कोतवाली थानाप्रभारी मुकेश कानूनगो सहित दो पुलिसकर्मियों की शनिवार देर रात गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार फतेहपुर क्षेत्र में बेसवा गांव के पास बदमाश अजय चौधरी और उसके कुछ साथी किसी वारदात को अंजाम देने के लिए गाड़ी से जा रहे थे कि श्री कानूनगो और कांस्टेबल रामप्रकाश ने उनका पीछा किया और आमना सामना होते ही बदमाशों ने पुलिसकर्मियों पर गोली चला दी जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

    घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। बाद में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और दोनों के शवों को फतेहपुर के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए सीकर, झुंझुनूं और चूरू जिले में नाकाबंदी कराई तथा कई संभावितों ठिकानों पर दबिश भी दी गई लेकिन बदमाशों का अभी कोई सुराग नहीं लगा। घटना की जानकारी मिलते ही जयपुर रेंज आईजी वीके सिंह, सीकर पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा भी देर रात फतेहपुर शेखावाटी पहुंचे। इस मामले में पुलिस महानिदेशक ओ पी गल्होत्रा भी आज फतेहपुर पहुंचे हैं।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो