हमसे जुड़े

Follow us

23.4 C
Chandigarh
Tuesday, March 31, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा मानसिक रोगी न...

    मानसिक रोगी नाबालिग से दुष्कर्म, निर्माणाधीन मकान के लिए सरिया लेने गई थी माँ

    Gurugram News
    Gurugram News: महिला से दुराचार किया, पति को अगवा करके की हत्या और शव दफना दिया

    घर में काम कर रहे मजदूर ने दिया वारदात को अंजाम

    सोनीपत (अजीतराम बंसल)। जिले के एक गांव में एक महिला अपने घर का निर्माण करवा रही है। राजमिस्त्री के कहने पर वो बाजार में सरिया लेने चली गई। (Sonipat News) मानसिक रोगी नाबालिग मिस्त्री-मजदूरों को चाय देने चली गई। जहां मजदूर ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। माँ जब सरिया लेकर घर लौटी तो बेटी बदहवास हालत में मिली। आरोपी मजदूर वारदात को अंजाम देने के बाद भाग गया। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।

    यह भी पढ़ें:– मजदूरी लेने गए दिव्यांग युवक पर तेजधार हथियारों से हमला, घायल

    महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। वह अपनी बेटी के साथ घर में रहती है। बेटी मानसिक तौर पर विक्षिप्त है। वह गाँव में अपना मकान बनवा रही है। मिस्त्री ने मकान के लिए सरिया लाने को कहा। वह सरिया लेने शहर चली गई। दोपहर को उसकी बेटी मजदूरों के लिए चाय लेकर गई थी। (Sonipat News) बंदेपुर में रह रहे एक मजदूर ने अकेली पा कर उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया।

    जब वह सरिया लेकर घर लौटी तो उसकी बेटी गमगीन हालत में थी और रो रही थी। पूछने पर बेटी ने बताया कि उसके साथ मजदूर ने गलत काम किया है। महिला के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार युवक की तलाश शुरू कर दी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here