करंट लगने से 38 साल के किसान की मौत

Published On

निसिंग(सच कहूँ न्यूज)। निसिंग के करनाल कैथल रोड स्थित खेतों में 38 साल के किसान कृष्ण वासी मंचूरी मौत हो गई। किसान खेत में टयूबवेल चलाने के लिए ग्रीफ लगा रहा था। इसी दौरान उसको करंट लग गया। हादसे में किसान की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस की डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद शव की शिनाख्त कर पोस्टमार्टम के लिए करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। मृतक किसान कृष्ण ने निसिंग में करनाल कैथल रोड पर एक मेरिज पैलेस के सामने ठेके पर जमीन ली हुई थी। कृष्ण के खेतों में धान रोपाई का काम चल रहा था। मृतक अपने पीछे चार बच्चों को छोड़ गया है। इसमें दो बेटे और दो बेटियां है। थाना एसएचओ ने बताया कि सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts