अवैध हथियार सप्लाई करने के मामले में आरोपी सप्लायर गिरफ्तार

Published On

भिवानी (सच कहूँ न्यूज़)। Bhiwani News: भिवानी सीआईए स्टाफ द्वितीय की टीम ने अवैध हथियार सप्लाई करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि भिवानी सीआईए स्टाफ-2 के मुख्य सिपाही नरेंद्र कुमार ने तोशाम बाईपास क्षेत्र से दो आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों को काबू किया था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव डोहकी निवासी जोनी उर्फ संजू व अंकित के रूप में हुई थी। पुलिस ने आरोपियों से एक देशी पिस्तौल व तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए थे। इस संबंध में सिटी थाना में शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया था। Bhiwani News

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने उक्त हथियार उत्तर प्रदेश निवासी एक व्यक्ति से खरीदने की बात कबूली थी। मामले में आगामी कार्रवाई करते हुए सीआईए स्टाफ द्वितीय भिवानी के मुख्य सिपाही ओमप्रकाश की टीम ने उत्तर प्रदेश से हथियार सप्लायर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के मंझोला निवासी शशि प्रताप के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अवैध पिस्तौल व कारतूस 15 हजार रुपये में आरोपियों को बेचे थे। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजते हुए जिला कारागार भेजने के आदेश दिए गए हैं। Bhiwani News

यह भी पढ़ें:– Bijli Bill News: ढाई साल बाद घर लौटे नरेश को थमाया विभाग ने 40 हजार का बिजली बिल

About The Author

Related Posts