बलदेव पाल को ओ बी सी मोर्चा का प्रदेश महा सचिव बनाए जाने पर खुशी की लहर

Published On

पिहोवा (सच कहूँ न्यूज)। Pehowa News: हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा बलदेव पाल मुर्तजापुर को ओबीसी मोर्चा हरियाणा का महासचिव बनाये जाने पर हल्कावासियों में खुशी की लहर है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं सदस्य हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी जगदीश राठी ने बताया कि हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रधान रमेश सैनी द्वारा पत्र जारी करके बलदेव पाल की नियुक्ति महासचिव पद पर की है। कांग्रेस नेता जगदीश राठी के निजी संस्थान पर नवनियुक्त कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव बलदेव पाल का कार्यकर्ताओं सहित स्वागत किया गया। Pehowa News

जगदीश राठी व नवनियुक्त महासचिव बलदेव पाल ने नियुक्ति के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, प्रदेशाध्यक्ष उदयभान, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा दीपेंद्र हुड्डा कैप्टन अजय यादव व प्रदेश अध्यक्ष रमेश सैनी का आभार जताया। बलदेव पाल ने कहा कि उन्होंने सपने में भी नही सोचा था कि पार्टी द्वारा इतनी बड़े सूबे की जिम्मेवारी मिलेगी।उन्होंने कहा कि वे इस दायित्व को लेकर बहुत प्रसन्न है तथा कहा कि जो जिम्मेवारी पार्टी ने उन्हें सौंपी है,उसे वह पूरी ईमानदारी व निष्ठा से निभाएंगे। इस मौके पर राम कुमार मैहला,अनन्त राम, मोहिंद्र सिंह बाल्मीकि, अजीत सिंह व राजेश कुमार आदि मौजू Pehowa News

यह भी पढ़ें:– RBI: कोटक महिंद्रा बैंक पर आरबीआई की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों ग्राहकों वाला यह बैंक नहीं जारी कर पाएगा क्रेडिट कार्ड

About The Author

Related Posts